साकेत मोहल्ले में जमीन पर गिरे तार में लगी आग।
- फोटो : संवाद
पिलखुवा। साकेत मोहल्ला की गली संख्या दो में शनिवार रात अचानक बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे भयंकर आग लग गई। बिजली घर से आपूर्ति बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
एसडीओ पिलखुवा भूपेंद्र कुमार का कहना है कि ओवरलोड के कारण तार टूटा था, जिसे दुरूस्त करा आपूर्ति बहाल करा दी गई है। तार को बदलने वाली फर्म के ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। संवाद