फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज होगा फरीदपुर सिंभावली में ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव

Mon, 05 Aug 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। ग्राम प्रधान की मृत्यु के कारण रिक्त चल रहे गांव फरीदपुर सिंभावली में आज (मंगलवार को) उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मृतक प्रधान की पत्नी समेत दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम और सीओ ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर निर्देश दिए, वहीं ब्लॉक परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए मृतक प्रधान की पत्नी सुरेखा और मनजीत प्रत्याशी हैं। वहीं एक प्रत्याशी मनबीर ने अपना नाम वापस ले लिया था। दोनों प्रत्याशियों के लिए गांव में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र के दो बूथों पर 2315 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर सोमवार को एसडीएम साक्षी शर्मा और सीओ पीयुष ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्र में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके अलावा 200 मीटर तक कोई भी वाहन नहीं लाया जा सकेगा। मतदान के लिए ब्लॉक परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। मतदान के उपरांत ब्लॉक परिसर में आठ अगस्त को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें