फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंदिर में पूजा करने जा रही स्कूटी सवार बुजुर्ग व पुत्रवधु को घोड़े ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला वैशाली कॉलोनी आवास विकास में मंदिर में पूजा करने जा रही स्कूटी सवार बुजुर्ग सास व पुत्रवधू को सड़क पर खड़े घोड़े ने टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सास की मौत हो गई, जबकि पुत्रवधू का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला वैशाली कॉलोनी आवास विकास निवासी पूजा जैन शुक्रवार की सुबह करीब पौने नौ बजे अपनी सास कुसुम जैन (70) के साथ स्कूटी से मेरठ रोड स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर गली के बाहर खड़े घोड़े ने टक्कर मार दी। इससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं। इस दौरान कुसुम जैन का सिर सड़क पर जाकर लगा और स्कूटी पूजा जैन के पैर पर गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा देख आसपास के लोगों ने उन्हें गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कुसुम जैन को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई करते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुसुम की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। कुसुम जैन अपने पीछे अपने दो पुत्र संजय जैन, गौरव जैन व एक पुत्री को छोड़ गई हैं। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें