फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: ट्रक लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन कैंटर में भरा एक करोड़ का माल बरामद

Mon, 13 Mar 2023 07:36 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया है। इसी कड़ी में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में माल से लदे ट्रकों से लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ शातिर बदमाशों को करीब एक करोड़ के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले पिलखुवा के एक व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख रुपये, दो कैंटर, अवैध हथियार, एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस ने विभिन्न जनपदों में लूट चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है।

शाहजहांपुर और बाराबंकी में की थी लूट-
पकड़े गए बदमाशों ने शाहजहांपुर और बाराबंकी से लूट की वारदातों को अंजाम दिया। लूटा गया सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि होली की रात को किसान पथ लखनऊ से बाराबंकी अयोध्या मार्ग पर एक कन्टेनर के चालक को बंधक बनाकर उसमें रखा सामान अपने कैन्टर में भर लिया था। इसके अलावा रात में थाना रौजा जनपद शाहजहांपुर के बनतारा नहर के पास खड़े कंटेनर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर डिटॉल साबुन की पेटियां चोरी कर ली थी।

पिलखुवा के व्यापारी को बेचने आए थे माल -
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिलखुवा के एक व्यापारी अभिषेक मित्तल को लूटा हुआ माल बेचने आए थे। जिसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पूछताछ में बदमाशों ने यह भी बताया कि आरोपी अभिषेक मित्तल ने पहले भी इनसे लूट का माल खरीदा था। जिसे वह बाजार में दुकानों पर सप्लाई करता था। अभिषेक मित्तल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह सामान किया गया बरामद-
बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने दो लाख रुपये, जनपद शाहजहांपुर व बाराबंकी से लूट की घटनाओं से संबंधित 1039 पेटी सामान अवैध असलहा तथा घटना में प्रयुक्त दो आयशर कैंटर व बोलेरो पिकअप बरामद की है।

इनकी हुई गिरफ्तारी -
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला मानवतापुरी थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद निवासी हरीश, ग्राम नहाल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद निवासी लुकमान, ग्राम लोटी थाना मुंडाली जनपद मेरठ निवासी अक्षय, असलम, मोहल्ला किशनगंज थाना पिलखुवा निवासी अभिषेक मित्तल, सौंदत थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ निवासी मुश्तर, मोहल्ला इस्लामाबाद थाना किठौर जनपद मेरठ निवासी अफरोज, ग्राम सुल्तानपुर थाना हापुड़ देहात निवासी गुलफाम हैं। पुलिस इनके बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

ट्रक लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों में ढाबों पर खड़ी माल से भरी डिलीवरी गाडियों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। अधिकतर लूट में इनका तरीका एक जैसा ही था। वाहनों में लिफ्ट लेकर या वाहनों को ओवरटेक करके उन्हें रोक लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर बरेली, शाहजहांपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, अमरोहा व हापुड़ में डकैती, लूट, चोरी व अन्य अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें