फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: नमकीन सप्लायर की आंख में स्प्रे कर 50 हजार लूटे, केमिकल की वजह से कुछ देर के लिए चली गई आंखों की रोशनी

Sat, 11 Mar 2023 10:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नमकीन सप्लायर की दुकान पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये छुट्टा करवाने के बहाने दुकानदार की आंखों में रासायनिक स्प्रे कर दिया। इसके बाद बदमाश गल्ले से 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

दस्तोई रोड निवासी दिनेश कुमार की मोदीनगर रोड पर नमकीन सप्लाई की थोक की दुकान है। शनिवार दोपहर वे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पांच सौ रुपये के नोट का छुट्टा कराने की बात कही। दुकानदार ने जैसे ही गल्ला खोला, एक बदमाश ने रासायनिक स्प्रे उनकी आंख में छिड़क दिया। कुछ देर के लिए दुकानदार की आंखें तेज जलन के कारण बंद हो गई। बदमाश गल्ले में रखे 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। किसी तरह उन्होंने आंखें खोली। 
विज्ञापन

रुपये गायब देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान स्थानीय व्यापारी और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और जांच की। उन्होंने बताया कि व्यापारी की दुकान के आसपास स्थित मकानों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है। संदिग्धों को चिन्हित कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें