फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-मिलाद-उन-नबी पर दिया भाईचारे का संदेश

Mon, 12 Dec 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ईद-उल-मिलाद-उन-नबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद-उल-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सोमवार को नगर व देहात क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रैली निकाल कर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन कर मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मोहल्ला नबी करीम स्थित मुजफ्फर अली शाह दरगाह पर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मुबारक़ मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मोहम्मद साहब द्वारा बताए गए सच्चे रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

डॉ. आरिफ नबी ने कहा कि हम सभी को शांति के रास्ते पर चलना चाहिए। हाजी सैय्यद इलियास जालिब कादरी ने मोहम्मद साहब की शान में सलाम पढ़ा और मोहम्मद साहब व खुल्फाए राशिदीन के गेसूए मुबारक की जियारत कराई।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. इकबाल वसी, निसार अहमद, चांद सिद्दीकी, सुहैल रजी, हसन जफर मौजूद रहे।  सीरत कमेटी ऑफ स्कूल्स के तत्वावधान में ईद-उल-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बच्चों ने रैली निकल कर शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

एसडीएम मीनू राणा, सीओ शैलेंद्र राठौर, कोतवाल आरके सिंह व आईएमआईटी के डिप्टी डायरेक्टर नाजिम अंसारी व मास क्लब के पूर्व चेयरमैन इसरार तोमर मौजूद रहे। रैली में मुबारक पब्लिक स्कूल, रोशन पब्लिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, नूर पब्लिक स्कूल,

मोमिन फैज-ए-आम पब्लिक स्कूल, सितारा पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। वहीं, आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के पदाधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। इस मौके पर अरशद मंसूरी, दिलशाद अहमद, फैजान मीर, फरहान, मतीन आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत बाबूगढ़ में हुए कार्यक्रम में मौलाना डॉ. जमीरूद्दीन नदवी ने कहा कि हम सभी को हजरत मोहम्मद साहब के उसूलों पर चलकर भाईचारा कायम करना चाहिए। डॉ. सराफत अली सैफी, इस्लामुद्दीन सैफी, अजय सिंह जयंत, सभासद जरीफ हवारी मौजूद रहे।  

ईद-उल-मिलाद-उन-नबी के उपलक्ष्य में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने इजलास कर लोगों को नबी के बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों को दीन-दुखियों का मदद करने का संकल्प दिलाया गया।

गढ़, बहादुरगढ़, वैट, अठसैनी, फुलड़ी, सरूरपुर, बदरखा, मुहम्मदपुर, पलवाड़ा समेत सभी मुस्लिम बाहुल्य गांवों की मस्जिदों में तबलीगी इज्तमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम जमीयत-उलमा-ए-हिंद के तत्वावधान में गढ़-चौपला स्थित मुस्लिम गेस्ट हाउस में हुआ।

मौलाना मनफअत, हाफिज मुहम्मद अली, मौलाना अलाउद्दीन कारी शफीक ने कहा कि अल्लाह के नबी पाक की जिंदगी पूरे आलम में रहने वालों के लिए एक नायाब नमूना है, जिस पर चलकर ही बुराइयों से बचना और दीन-दुखियों की मदद कर पाना मुमकिन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें