फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धू-धू कर जले रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले, जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
हापुड़ स्थित रामलीला मैदान में जलते रावण मेधनाथ व कुम्भकर्ण के पुतले।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर के रामलीला मैदान में दशहरे के अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन बुधवार सुबह चार बजे किया गया। देर रात तक मेले में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और रामलीला का आनंद लिया। सुबह पुतलों के दहन के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

मंचन के दौरान वृंदावन से पधारे व्यास पवन देव चतुर्वेदी महाराज ने भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन व राजतिलक का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रावण वध के पश्चात भगवान श्री राम, माता सीता व लक्ष्मण अयोध्या वापस लौटे तो अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित कर, आतिशबाजी चलाकर एवं पुष्पवर्षा करके प्रभु श्री राम का भव्य स्वागत किया। भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने पर भरत जी ने उन्हें राजगद्दी सौंपकर आदर पूर्वक राज्याभिषेक का मार्ग प्रशस्त किया। इस प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर प्रधान विनोद वर्मा, महामंत्री उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम गोयल एडवोकेट, वरिष्ठ उपप्रधान सुयश वशिष्ठ, संरक्षक रतनलाल नन्हे, देवेंद्र अग्रवाल डीके, रविंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी विमल वर्मा, नवीन गुप्ता, विवेक सिंघल चुन्ना, माधव वर्मा, कमल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें