फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यातायात व्यवस्था को फेल कर रहे ई-रिक्शा

Thu, 07 Sep 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर की यातायात व्यवस्था को ई-रिक्शा ने फेल कर दिया है। बिना पंजीयन सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा के कारण जगह-जगह जाम लग जाता है। इनके लिए कोई भी रूट तय नहीं किया जा सका है। यातायात पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


शहर व आसपास के क्षेत्रों में पांच हजार ई-रिक्शा हैं। वहीं परिवहन विभाग के मुताबिक शहर में करीब 3200 ई-रिक्शा का पंजीकरण है। शहर में ऑटो और टैक्सी के लिए चौराहों से कुछ दूरी पर स्टैंड तय किए हैं, लेकिन ई-रिक्शा के लिए कोई भी पार्किंग स्थल नहीं बना है। चालक जहां चाहते हैं, वहीं से सवारियां लेना शुरू कर देते हैं। इससे यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है।

रोडवेज बसों या अन्य डग्गामार वाहनों के रुकने पर कई ई-रिक्शा चालक चारों तरफ से घेरकर यात्रियों को रिक्शे में बैठाने की कोशिश करते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। मेरठ रोड, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, रोडवेज बस अड्डा, दिल्ली रोड, पक्का बाग सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा दिखाई पड़ते हैं। इनके लिए कोई भी रूट नहीं तय किया गया है। जाम में फंसकर लोग घंटों परेशान होते हैं। यातायात प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर बिना पंजीकरण दौड़ रहे ई -रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और और जल्द ही रुट तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें