फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध खनन कर रहे डंपर को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर भराव किए जाने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार की रात को शिकायत को मद्देनजर गांव अल्लाबख्शपुर में पहुंच कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मिट्टी भराव कर रहे लोग भाग निकले, लेकिन उन्होंने एक डंपर पकड़ लिया। जिसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया है। बता दें कि पिछले 15 दिन में एसडीएम की अवैध खनन को लेकर यह चौथी कार्रवाई है। एसडीएम ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें