फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साये के कारण दोपहर से लगा जाम देर रात तक राहगीर होते रहे परेशान

विज्ञापन
फ्री गंज रोड पर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। सोमवार को जबरदस्त साये पर शादी अधिक होने के कारण शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिन में दोपहर को जाम लगना शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगा रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस के जवान जाम खुलवाने में जुटे रहे। उधर बसों के लिए भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही सोमवार को सभी बैंक्वेट हाल फुल थे। इस कारण दोपहर को ही जाम लगना शुरू हो गया। शाम तक जाम की स्थिति रही। इसके बाद कुछ देर जाम खुलने के बाद एक बार फिर जाम लग गया। रात करीब आठ बजे अचानक शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला पर वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें