फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गृहक्लेश में युवक ने स्कूटी में लगाई आग, धूं धूं कर जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के बाहर एक युवक ने गृह क्लेश में अपनी स्कूटी में आग लगा दी और भाग गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के पास स्थित एक आहते में रविवार शाम एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा और उसने अचानक उसपर तेल छिड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मोहल्ला शंभुपुरा निवासी युवक शराब के नशे में था और किसी व्यक्ति को आग न बुझाने की हिदायत देकर आरोपी भाग गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, बताया जा रहा है कि घर में क्लेश होने के बाद शराब के नशे में युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें