फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जीजा के दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Fri, 09 Jun 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में अपनी बहन के घर रहने आई युवती के साथ जीजा के दोस्त ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि छह महीने पहले वह अपनी बहन के घर पर आई हुई थी। उसके जीजा के दोस्त का घर पर आना जाना था। घर पर आने जाने के दौरान आरोपी ने उसके साथ दोस्ती कर ली। जिसके बाद शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि शादी के लिए कहा तो आरोपी इन्कार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें