फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गाली गलौज का विरोध करने पर शराबी युवक ने महिला पर बरसाए थप्पड़

Thu, 17 Jul 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक ने महिला पर थप्पड़ बरसा दिए, इसमें महिला घायल हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो मोहल्ला आर्दशनगर का बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार मोहल्ला जसरूपनगर दस्तोई रोड निवासी महिला बृहस्पतिवार की दोपहर घर के बाहर किसी काम से खड़ी हुई थीं। इसी बीच एक युवक शराब पीकर यहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो गुस्साये युवक ने सरेराह महिला को थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ों की बरसात कर दी थी। आसपास खड़े लोगों ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। इसी बीच एक व्यक्ति ने युवक को धक्का देकर महिला को छुड़ाया था। धक्का लगने से युवक सड़क पर गिरा गया था और महिला ने भी उसे लात और चप्पलों से जमकर पीटा। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई करी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें