फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो दिन बाद चालकों ने खत्म की हड़ताल, बसों का संचालन बहाल

विज्ञापन
हापुड़ में बस में सवार होने के लिए मची मारामारी। संवादबस में बैठने के लिए उमड़ी यात्रियों की भी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। हिट एंड रन के सख्त कानून के विरोध में चल रही चालकों ही हड़ताल सरकार से आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गई। इसके बाद रोडवेज के साथ निजी बसों का भी संचालन शुरू हो गया, जिससे यात्रियों को राहत मिली। दो दिन हड़ताल के कारण यात्रियों को कहीं आने जाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
नए साल की शुरुआत यात्रियों के लिए मुश्किल भरी रही। हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में रोडवेज के साथ निजी बसों के चालकों ने एक जनवरी से हड़ताल कर बसों संचालन ठप कर दिया। यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दिनभर इधर-उधर भटकते रहे। घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


दूसरे दिन दो जनवरी को भी चालकों की हड़ताल जारी रही। दोपहर के बाद लोकल मार्गों पर बसों का संचालन शुरू किया गया। लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों को दूसरे दिन भी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार रात को सरकार ने कानून को तत्काल लागू नहीं करने का आश्वासन देकर चालकों को हड़ताल खत्म करने की अपील की। जिसके बाद बुधवार सुबह सभी चालक कार्य पर लौट गए।
रोडवेज डिपो से किठौर, मोदीनगर, लखनऊ, बरेली, हरिद्वार सहित सभी रूटों पर बसों का संचालन बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली। इसके साथ ही निजी बसों का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रक, टैक्सी और ऑटो का संचालन भी शूरू हो गया है। इस कारण बसों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि डिपो से सभी मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। दो दिन चालकों की हड़ताल के कारण डिपो को 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें