गढ़मुक्तेश्वर। ट्रक से माल उतारने के बाद मिले चार लाख 20 हजार रुपये लेकर चालक फरार हो गया। आरोपी ने ट्रक गढ़ हाईवे किनारे एक ढाबे पर लावारिस खड़ा कर दिया। गाड़ी मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के संतनगर गली नंबर 16 निवासी मनीष कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने एक ट्रक बनाया हुआ है। उस ट्रक को आजमगढ़ के जिवाली गांव सकरामऊ निवासी अरवेश चलाता है। उसने बताया कि अरवेश पिछले दिनों दिल्ली से नहटौर के लिए माल लेकर गया था। वहां से माल स्वामी ने उसको 4 लाख 20 हजार रुपये दिए थे। उन रुपये को लेकर आरोपी गढ़ स्थित ढाबे पर पहुंचा और वहां पर ट्रक को खड़ा कर रुपये लेकर फरार हो गया। उसने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।