फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसवी पीजी कालेज में ड्रेस कोड लागू

Mon, 03 Jul 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ड्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के प्रमुख को-एजुकेशन एसएसवी पीजी कालेज में सत्र 2017-18 में छात्र/छात्राएं ड्रेस कोड में नजर आएंगे। कालेज प्रबंधन ने कक्षावार ड्रेस कोड जारी कर दिया है, ताकि छात्रों को यूनिफॉर्म के आधार पर ही पहचाना जा सके। इस पहल से कालेज में शिक्षा का माहौल बनेगा, साथ ही आउड साइडर्स भी अन्य छात्रों के साथ कालेज में नहीं घुस जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों में एसएसवी पीजी कालेज छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। को-एजुकेशनल होने के चलते जिलेभर के करीब 5 हजार छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। अब से पूर्व कालेज में कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं था। इसके चलते आउट साइडर्स छात्र कालेज में अध्यनरत छात्रों के साथ अंदर आ जाते थे और कालेज का माहौल बिगाड़ते थे।

इस समस्या से राहत पाने के लिए इस बार कालेज प्रबंधन ने ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया है। कक्षावार ड्रेस कोड निर्धारित किया जा चुका है। प्रत्येक कक्षा के छात्र/छात्राएं एक दूसरे से भिन्न ड्रेस में नजर आयेंगे। ताकि यूनिफॉर्म का रंग देखकर ही छात्र की कक्षा के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


बीए, एमए के छात्र काली पैंट, हल्की गुलाबी कमीज व छात्राएं सफेद सलवार, दुपट्टा, हल्का गुलाबी कुर्ता में नजर आयेंगी। बीएससी, एमएससी के छात्र काली पैंट व हल्की नीली कमीज, छात्राएं सफेद सलवार व दुपट्टा, हल्का नीला कुर्ता पहनकर कालेज आयेंगी।

बी.कॉम व एम.कॉम के छात्र काली पैंट, क्रीम कलर की कमीज और छात्राएं सफेद सलवार दुपट्टा, हल्का क्रीम कलर का कुर्ता पहनकर कालेज आयेंगी।

प्राचार्या डा.शशि वशिष्ठ का कहना है कि कालेज में शिक्षा का अच्छा माहौल बन सके, इसलिए ड्रेस कोड लागू किया जा चुका है। नए सत्र में सभी छात्र/छात्राएं निर्धारित किए ड्रेस कोड में ही नजर आयेंगे। यूनिफार्म का रंग कक्षावार तय किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें