फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हल्की बारिश में ही उफना रहे नाले, रास्तों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। अभी बरसात की सीजन शुरू भी नहीं हुआ है और नगर पालिका की लापरवाही उजागर होने लगी है। पिछले तीन दिन से रुक रुक कर हो रही हल्की बारिश ने नगर पालिका अधिकारियों के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर में कहीं नालों की सफाई न होने से हल्की बारिश से नाले उफना गए और रास्तों में जलभराव हो गया। गंदगी और कीचड़ के बीच से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च किया जाता है। लेकिन इसके बाद भी शहरवासियों को गंदगी से निजात नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों द्वारा बरसात से पूर्व नाला सफाई कराने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन हल्की बारिश ने ही पालिका अधिकारियों के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब एक घंटा हुई झमाझम बारिश से लज्जापुरी, चमरी, मिनाक्षी रोड, गढ़ रोड, कोटला मेवातियान, फूलगढ़ी, इंद्रगढ़ी, मोदीगनर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड पर गंदगी से अटे नाले उफान पर आ गए और नालों के गंदे पानी से सडक़े लबालब हो गई। बारिश बंद होने के बाद रास्तों का पानी कम हो गया, लेकिन चमरी, लज्जापुरी, रामपुर रोड, मोदीनगर रोड सहित अनेक इलाकों पर जलभराव की स्थिति बनी रही।
लोगों को नालों के गंदे पानी के बीच से ही दुर्गंध के बीच निकलना पड़ा। गढ़ रोड पर नाला सफाई कर सिल्ट सडक़ पर ही डाल दी, जो बारिश के पानी से बहकर वापस नाले में पहुंच गई। गंदगी से नाले अटे होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढऩे लगा है और दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल है। मानसून से पूर्व अगर नालों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात के मौसम में शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न होंगे।
जलभराव की समस्या को देखते हुए एडीएम संदीप सिंह ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नालों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य क्षेत्रों में गंदगी से अटे पड़े नालों की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही पालिका प्रशासन को जल्द से जल्द नालों और गंदगी की सफाई करने के लिए निर्देशित किया।
रास्ते पर एक फुट तक भरा पानी
मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कालोनी में रास्ते की जर्जर हालत के कारण पिछले पांच वर्षो से हल्की बारिश में रास्ते जलमग्न हो जाते हैं। मंगलवार को हुई बारिश में रास्ते पर एक एक फुट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकला भी मुश्किल हो गया। इस संबंध में अनेक बार अधिकारियों ने शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से कालोनीवासियों में रोष है।
विज्ञापन

सफाई के लिए किया निर्देशित
एडीएम संदीप सिंह का कहना है कि नालों और गंदगी की सफाई के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है। अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराकर लोगों की परेशानी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें