फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर कब्जा कर काट दिए प्लाट

Wed, 29 Mar 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नाले पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दस्तोई रोड पर भूमाफिया ने किसानों की भूमि खरीदकर इसके बीच से होकर निकल रहे नाले  पर भी कब्जा कर प्लाटिंग कर दी। ग्राम प्रधान की शिकायत पर बुधवार को तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की नाप कर निशान लगाये।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भूमि पर नाले की खुदाई कराई जाएगी। दस्तोई रोड पर गांव जसरूपनगर के पास हापुड़ के कुछ लोगों ने किसानों की भूमि खरीदी है और अब इस पर प्लाटिंग की जा रही है। जबकि इस भूमि के बीचोंबीच एक छह मीटर चौड़ा सरकारी नाला भी है।

जिस पर भूमाफिया द्वारा कब्जा कर लिया गया है और प्लाटिंग भी कर दी गयी है। जसरूपनगर के गांव प्रधान वीरेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने बुधवार को लेखपाल दयानंद शर्मा व अन्य कर्मचारियों को जांच के लिए मौके पर भेजा,
विज्ञापन


जहां नाले की भूमि पर कब्जा पाया गया। टीम ने नाले की भूमि को चिन्हित कर निशान लगा दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को नाले के स्थान पर जेबीसी से खुदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि भूमि की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। नाले की भूमि को चिन्हित कर खाली कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें