फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद-भराई की रसम पूरी होने के उपरांत दहेज के चलते रिश्ता तोडने का आरोप

सार

गोद-भराई की रसम पूरी होने के उपरांत दहेज के चलते रिश्ता तोड़ने का आरोप पिलखुवा।आरोप है कि युवक पक्ष के लोग लाखों की नकदी दहेज में युवती की विधवा मां से मांग रहे थे।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने सात नामजद समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोद-भराई की रसम पूरी होने के उपरांत दहेज के चलते रिश्ता तोड़ने का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। गोद-भराई के उपरांत युवक पक्ष के लोगों द्वारा रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक पक्ष के लोग लाखों की नकदी दहेज में युवती की विधवा मां से मांग रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर युवती की फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी है। पीड़िता विधवा महिला ने थाना पुलिस पर भी आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने सात नामजद समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति की वर्ष 2018 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसने अपनी पुत्री की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव गालंद निवासी एक व्यक्ति के भांजे के साथ तय की थी। युवक जिला मेरठ के गांव सरोवा का रहने वाला है। आरोप है कि रिश्ता तय करने समय युवक को मामा द्वारा गोद लिया जाना बताया गया था। युवक पक्ष द्वारा रिश्ता तय होने के उपरांत युवती की गोद-भराई की भी रसम पूरी की गई। इसी बीच युवती की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के बीमार होने के सूचना पर युवक पक्ष के लोगों का भी उस देखने को कई बार अस्पताल में गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि रिश्ता तय होने के चलते युवक ने बीमारी के दौरान युवती की आपत्तिजनक हालत में नृत्य करते फोटो और वीडियो बना ली थी। आरोप है कि युवक पक्ष के लोग शादी करने के लिए अब लाखों रुपये की रकम नगदी के रूप में मांग रहे हैं। आरोप है कि युवती की मां द्वारा इन्कार करने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया है। शिकायत करने पर अस्पताल में युवक द्वारा युवती की आपत्तिजनक स्थिति में नृत्य करते बनाए फोटो और वीडियो को वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो अज्ञात समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें