फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज हत्या में सराफा व्यापारी, पत्नी और पुत्र के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित सुभाष गेट के पास रहने वाले सराफा व्यापारी संजीव सिंघल और उसकी पत्नी पुत्र को पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम को सूचना मिली थी। जिसमें एक विवाहिता की दहेज हत्या का मामला सामने आया था। सीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटला स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। जहां पर विवाहिता निशा उर्फ रिया (22) कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं मृतका के पिता जयभगवान ने कोतवाली में अपनी बेटी के आरोपी पति शुभम, ससुर संजीव सिंघल और सास ईना समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। सीओ ने बताया कि मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस के अनुसार मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर सात चोट के निशान मिले हैं। साथ ही रिपोर्ट में देखा गया है कि जबरन रस्सी से गला घोटा गया है, जिसके बाद मृतका के शरीर को फांसी पर लटकाया गया है। इसके अलावा वहां से बरामद हुए टूटा मोबाइल फोन और चूड़ी भी क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन


कोट-
संबंधित मामले में गहना से विवेचना की जा रही है, विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। - स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें