फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

Sat, 23 Mar 2024 12:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव नवादा में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। विवाहिता के भाई ने पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला मेरठ के गांव काजीपुर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी 14 मई 2022 को गांव नवादा बोबी पुत्र संतपाल के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन दहेज की मांग कर मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। इसके बाद 25 जनवरी 2024 को अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर पति बोबी, सास संतोष, जेठ भोलेराम, जेठानी शिवानी, ननद मोनी व ननदोई कृष्णपाल ने उसकी बहन की पिटाई कर सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे चिकित्सक को नहीं दिखाया। जब उसकी बहन की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो दस मार्च को स्थानीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान अस्पताल में पहुंचा तो उसकी बहन ने उसे आपबीती बताई। यहां से चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 18 मार्च को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें