फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज में कार और 15 लाख न मिलने पर महिला को घर से निकाला

Thu, 12 Dec 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द निवासी महिला ने अपने कांस्टेबल पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी आंचल ने बताया कि उसकी शादी जनपद बुलंदशहर के गांव निवासी युवक से हुई है। उसका पति बरेली में उप्र पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताडि़त करने लगे। आरोपियों ने दहेज में 15 लाख रुपये और कार की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न करा पाने पर पति व ससुरालपक्ष के लोग अक्सर उसकी पिटाई करते। आरोपियों के उत्पीडऩ से तंग आकर वह मायके आ गई, जिसके बाद उसने महिला थाने में तहरीर दी। महिला थाने से जांच हुई, तो आरोपी गांव आ गए। आरोपियों ने माफी मांगते हुए दोबारा उत्पीडऩ न करने का वादा किया। जिनके झांसे में आकर उसने अपनी शिकायत वापस ले ली। ससुराल लौटने पर आरोपियों ने दोबारा उसका उत्पीडऩ किया और तलाक लेने के लिए दबाव बनाने लगे। तलाक से इन्कार करने पर सभी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ न्रुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज प्रताडऩा, उत्पीडऩ, जान से मारने की धमकी देना व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें