फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Mon, 20 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना है। अब नगर पालिका पूरे शहर में डोर टू डोर एकत्र करेगी। इसके लिए शासन से तीनों नगर पालिकाओं के लिए 2.14 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


सीएनडीएस संस्था को कूड़ा कलेक्शन करने के लिए संयंत्र देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की शहरी क्षेत्रों से डोर टू डोर जाकर कूड़ा कलेक्शन योजना की शुरूआत हो चुकी है।

केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की ओर से इसके लिए संयुक्त बजट दिया जाना है। जिले की तीनों नगर पालिकाओं के लिए 5.04 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। जिसमें पिलखुवा नगर पालिका का 86.42 लाख, गढ़ के लिए 63.38 और हापुड़ के लिए 3.54 करोड़ रुपये शामिल है।
विज्ञापन


5.04 करोड़ के सापेक्ष में अभी 2.14 करोड़ की ही धनराशि प्राप्त हुई है। जिसमें पिलखुवा का 36.74 लाख, गढ़ का 26.97 लाख और हापुड़ को डेढ़ करोड़ रुपया शामिल है। यह धनराशि कूड़े के कलेक्शन, स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन आदि के संयंत्रों की खरीदारी की जाएगी।

यह खरीददारी सीएनडीएस संस्था की ओर से की जाएगी। नगर पालिका हापुड़ के सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने बताया कि संयंत्रों की सूची बनाकर भेजी जा चुकी है। संयंत्र मिलते ही शहर में डोर टू डोर व्यापक स्तर पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें