फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा में मृत अवस्था में मिली डॉल्फिन: वन विभाग ने ब्रजघाट से किया रेस्क्यू, मौत के कारणों की जांच शुरू

Fri, 29 May 2026 01:52 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

स्थानीय लोगों के अनुसार डॉल्फिन पीछे की ओर से बहकर गढ़ गंगा क्षेत्र में पहुंची थी। सुबह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने गंगा में मृत डॉल्फिन को देखा तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में बेचैनी का माहौल है।
विज्ञापन
डॉल्फिन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गढ़ गंगा में शुक्रवार को एक डॉल्फिन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉल्फिन को गंगा से बाहर निकालकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। वन विभाग ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार डॉल्फिन पीछे की ओर से बहकर गढ़ गंगा क्षेत्र में पहुंची थी। सुबह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने गंगा में मृत डॉल्फिन को देखा तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में बेचैनी का माहौल है। टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉल्फिन का रेस्क्यू किया।

वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के गंगा तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं डॉल्फिन किसी शिकारी के जाल में फंसकर घायल तो नहीं हुई या फिर किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन


डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि फिलहाल डॉल्फिन की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि गंगा तटीय क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि डॉल्फिन की मौत किन परिस्थितियों में हुई। यदि किसी प्रकार की लापरवाही या शिकार की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गंगा डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित है और इसकी सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें