फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोचिंग से लौट रही युवती पर कुत्ते ने किया हमला

Wed, 13 Sep 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शक्तिनगर में एक पालतू जर्मन शैफर्ड कुत्ते ने कोचिंग से लौट रही युवती पर हमला कर पैर का मांस नौंच लिया। दो दिन पहले युवती की मां पर भी कुत्ते ने हमला किया था। वहीं इससे पहले भी कई अन्य बच्चों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन


शक्तिनगर निवासी विभूति मित्तल बुधवार को मेरठ से कोचिंग कर घर लौट रही थी। मोहल्ले में ही एक व्यक्ति ने जर्मन शैफर्ड कुत्ता पाल रखा है। अचानक उसने विभूति पर हमला कर दिया। पैर में कुत्ते के काटने से घाव हो गया। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। विभूति की मां पर भी दो दिन पहले कुत्ते ने हमला कर दिया था। विभूति के पिता विजय मित्तल ने बताया कि मोहल्ले के कई अन्य लोगों को भी कुत्ता काट चुका है। इसकी शिकायत करते हैं तो कुत्ते का मालिक लड़ने लगता है। जबकि कुत्ता पालने का न तो कोई लाइसेंस लिया हुआ है और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें