फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बनखंडा में कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

Sat, 25 Jan 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। शुक्रवार को गांव बनखंडा में कुत्ते ने 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्ते की तलाश की, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका। बंदरों का भी गांव में आतंक है, ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी अनुज त्यागी ने शाम करीब सात बजे बस अड्डे पर सामान लेने गए थे। कुत्ते ने उनके पैर पर काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा मोंटी, लवी, पवन, मोहित, बबीता, विमला अब्बास, सोनाथ समेत 12 लोगो को काटकर घायल कर दिया।

ग्रामीणों ने शनिवार को हापुड़ सीएचसी व अन्य सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। दिनभर ग्रामीण कुत्ते की तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते के मुहं से लार गिर रही थी, संभवत वह पागल था।
विज्ञापन


ग्रामीण सुशील शर्मा, अब्बास, सौरभ त्यागी ने बताया कि कुत्तों के साथ साथ गांव में बंदरों का आतंक काफी बढ़ रहा है। घरों की छत पर जाना भी मुश्किल होता है। बंदरों का झुंड देखते ही लोगों पर झपटते हैं। वहीं, कुत्ते के हमले से भी लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


सिखेड़ा के सीएचसी प्रभारी अमित बैसला ने बताया कि बनखंडा के 10 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल आए थे, जिन्हें लगा दी गई है।



रिंकू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें