फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही महिला चिकित्सक

Fri, 07 Jun 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर की लिफ्ट में करीब 30 मिनट तक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक फंसी रही। इस बीच परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। कर्मचारियों ने चाबी से लिफ्ट का दरवाजा खेलकर चिकित्सक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


अस्पताल एवं कॉलेज परिसर में स्टाफ, मरीज, तीमारदार समेत अन्य कर्मी के ऊपर एवं नीचे आने-जाने के लिए दो लिफ्ट लगी हैं। जिनमें से एक लिफ्ट केवल स्टाफ के लिए है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे अचानक बिजली चली जाने के कारण स्टाफ लिफ्ट नीचे से ऊपर जाते समय तीसरी मंजिल पर रूक गई, और उसका दरवाजा लॉक हो गया। लिफ्ट में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक नव्या अकेली थी। दरवाजा न खुलने पर लिफ्ट में फंसी चिकित्सक ने अपने साथी को फोन कर जानकारी दी। जिसके उपरांत कर्मचारियों ने चाबी से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर चिकित्सक को बाहर निकाला। गर्मी और लिफ्ट में करीब 30 मिनट तक फंसी होने के कारण महिला ट्रेनी चिकित्सक बदहवासी की हालत में बाहर निकली।

संस्थान के प्रबंधक आकाश सिंह सिसोदिया का कहना है कि अचानक बिजली जाने के कारण लिफ्ट रूक गई थी। कर्मियों ने उसी समय लिफ्ट का दरवाजा खेलकर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक को बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें