फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीएम के आदेश को ठेंगा, कांवड़ यात्रा के बीच खुले मिले स्कूल

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जाता बिना स्कूल ड्रेस पहने बच्चा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से जारी स्कूल बंद रखने के आदेशों की बहादुरगढ़ क्षेत्र में अवहेलना का मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश के बावजूद कुछ निजी विद्यालय खुले मिले। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुछ निजी स्कूल संचालकों ने आदेशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खुले होने की सूचना मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर तहसीलदार पवन यादव और बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्कूल खुले मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और प्रशासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य विद्यालय संचालकों में भी खलबली मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। बीएसए दीपा भाटी का कहना है मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें