फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीएम ने जेन-जी को दिए सफलता के मंत्र... कहा, शेड्यूल बनाकर करें पढ़ाई

विज्ञापन
एसएसवी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलती डीएम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हापुड़। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मंगलवार को एसएसवी डिग्री कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए परिचय व मार्गदर्शन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम कविता मीना ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्य, प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी व योग्य शिक्षकों की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली आईएएस और पीसीएस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए शेड्यूल बनाकर पढ़ाई करें। नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। केवल कक्षाओं में शामिल होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए प्रतिदिन निर्धारित समय के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और उपलब्ध प्रशिक्षण संसाधनों का सदुपयोग करें।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। उन्हें परीक्षा की तैयारी, विषय चयन, समय प्रबंधन और अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह, अमित जोनी, प्रभात अग्रवाल, प्राचार्य नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें