डीएम अनिल कुमार ढींगरा ने लोहिया ग्राम नंगला काशी का निरीक्षण कर स्वच्छ गांव-निर्मल गांव बनने पर आदर्श गांव की संज्ञा दी। उन्होंने विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामवासियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय योजनाओं से संबंधित कार्य योजना बनाएं। डीएम ने ग्रामवासियों का आह्वान किया कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाएं।
ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में 352 परिवार हैं। अभी 92 शौचालय का निर्माण कराया गया है। सफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित है। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, डीपीआरओ रेनू देवी, बीडीओ धनेश त्यागी, प्रधान सुरेंद्र सिसौदिया, दीपक शर्मा और ग्राम पंचायत सदस्य किशन सिसौदिया मौजूद रहे।