रोज-रोज के बहाने अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कल ही यह साफ कर दिया गया था कि बुधवार शाम तक सभी काम पूरे हो जाने चाहिए, तो फिर काम समय पर क्यों नहीं हुआ? रोज-रोज के बहाने अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रुति शर्मा और जिला पंचायत के अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण करने आएंगे सीएम योगी
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी शनिवार को गढ़ पहुंचने का कार्यक्रम संभावित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। सीएम योगी यहां मेला क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। प्रशासन की यही कोशिश है कि श्रद्धालुओं के आने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद कर ली जाएं।