फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्लॉट में कूड़ा देख डीएम नाराज

Sat, 24 May 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शमशाद रोड व आसपास के इलाकों का पैदल भ्रमण कर गंदगी, नाली, खड़ंजा व स्ट्रीट लाइटों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जब एक खाली प्लॉट में कूड़ा मिला तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए नगरपालिका के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पैदल चलते हुए लोगों के बीच पहुंचे और आमजन से सीधे संवाद किया। उन्होंने दिव्यांग दंपति से मिलकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि दोनों को जल्द से जल्द लाभ दिया जाए। इसके बाद वे एक महिला साबरी के पास पहुंचे, जिनके पति का वर्षों पहले देहांत हो चुका है। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि महिला के सभी दस्तावेज पूरे कराकर विधवा पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, नालियों की नियमित सफाई और साफ-सफाई में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें