फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निजामपुर में आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
निजामपुर स्थित आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर में निरीक्षण करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। निजामपुर स्थित आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं से सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली व समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छात्राओं ने डीएम को निरीक्षण के दौरान पानी, खाने, किताबें, प्रिंट आउट व्यवस्था, सफाई और डिजिटल कक्षाओं में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। इस पर डीएम ने कक्षाओं में जाकर पढ़ाई को लेकर जानकारी की और कुछ सवाल भी पूछे। यहां तक कि किचन और शौचालय जाकर भी व्यवस्थाएं देखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय पर सही कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोचिंग केंद्र में अध्ययनरत छात्राओं को हर सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल रहे। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने केंद्र में मौजूद शिक्षकों और स्टाफ से भी बातचीत कर अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अध्ययन का माहौल बेहतर होगा, तभी परीक्षार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें