फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग पर शादी का बनाया दबाव

Fri, 03 Nov 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात के गांव गोंदी सलाई में एक तलाकशुदा युवती के परिजनों ने एक किशोर से संबंधों का हवाला देते हुए निकाह का दबाव बनाया। मामले में किशोर के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोंदी निवासी नाबालिग के पिता ने थाना देहात में दी तहरीर में बताया है कि उसके पुत्र की आयु 17 वर्ष है। मेरठ रोड के गांव में रिश्तेदारी में युवती का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि युवती ने उसके पुत्र को बहला फुसलाकर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगी। इसी बीच युवती उसे जबरन गढ़ के दौताई स्थित एक ढाबे पर ले गई वहां पुलिस ने दोनों को कार में देखा तो अपने साथ ले गई और वहां से दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पिता का कहना है कि युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन युवती अपने मायके आ गई और अब उसके नाबालिग पुत्र को ब्लैकमेल कर रही है। युवती ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया और अब उसके नाबालिग पुत्र से शादी करने का दबाव बना रही है। उसने उसके नाबालिग पुत्र के खिलाफ थाना देहात में भी मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब युवती ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष गांव गोंदी स्थित उनके घर पर पहुंचे और हंगामा किया। देहात थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें