गढ़ में मेला मार्ग पर दो फीट गहरे पानी में पैदल चलीं मंडलायुक्त और सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी वापस मेरठ के लिए रवाना हो रहीं थी, इसी बीच मेला मार्ग पर बने गंगा द्वार जलभराव देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों का काफिला रुकवा दिया और जलभराव में होकर जाने लगीं। जिनको देख सीडीओ प्रेरणा सिंह और गढ़ एसडीएम प्रहलाद सिंह भी पैदल पानी में चल दिए।
करीब सौ मीटर पैदल चलने पर उन्होंने अधिकारियों को इस समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां से काफी ग्रामीणों और छात्रों का भी आवागमन होता है, इसलिए इस समस्या का निस्तारण अवश्य कराएं। उनके इस साधारण् व्यक्तिव को देख गढ़ क्षेत्र के लोगों में चर्चा बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह के अधिकारी होने चाहिए, जो जमीन पर रहकर कार्य करें और लोगों की समस्या को गंभीरता से लें सके।