फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरठ रोड पर शुरू हुआ डिवाइडर का निर्माण कार्य

Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धीरखेड़ा से बुंलदशहर बाईपास तक सड़क के चौड़ीकरण में वन विभाग की आपत्ति के बाद लोक निर्माण विभाग ने शहर के मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर से मेरठ तिराहा की तरफ डिवाइडर बनाने का कार्य शुरु कर दिया है। वन विभाग से एनओसी मिलते ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धीरेखेड़ा से बुलंदशहर बाईपास स्थित सोना पेट्रोल पंप तक लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 8.3 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण 47.85 करोड़ रुपये से हो रहा है। चार लेन बनने से वाहन शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। जनवरी के प्रारंभ में धीरखेड़ा से सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई भी शुरु हो गई थी। लेकिन वन विभाग की आपत्ति के बाद कार्य रोकना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने 87 पेड़ों को चिन्हित कर वन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया है। वहीं काम जल्द पूरा हो इसके लिए मेरठ रोड फ्लाईओवर से स[़क के बीच आधा मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि शहरी क्षेत्र में प्राथमिकता पर डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद सड़क के चौडक़रण के साथ ही देहात क्षेत्र में भी डिवाइडर बनाने का कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें