पिलखुवा। शनिवार को सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज से एक मैकेनिक द्वारा साइकिल का पहिया साफ करने का वीडियो वायरल हुआ। मामला नगर के बाजार का होने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक राष्ट्रीय ध्वज से साइकिल का टायर साफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक किसी से बातचीत भी कर रहा था। उसके पैरों में भी राष्ट्रीय ध्वज पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो चंडी मंदिर के पास बाजार का है और आरोपी साइकिल का मैकेनिक मनीष है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
.