फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल

Sat, 08 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की हड़ताल का असर जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों पर पड़ने लगा है। लोहिया ग्राम के विकास कार्यों सहित शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं भी इससे प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 12 दिन से नगर पालिका में धरना दे रहे हैं। इंजीनियर्स के कार्य बहिष्कार के कारण जिले में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

लोहिया ग्राम सादिकपुर, दादरी सहित अनेक गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इसके अलावा सांसद और विधायक निधि से किए जा रहे विकास कार्य भी अधर में लटके हुए हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार नेे बताया कि हड़ताल के कारण बीबीनगर से बागड़पुर सड़क निर्माण, अयादनगर से गांव टयाना का सड़क निर्माण व धनौरा असौड़ा मार्ग के सड़क निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया है। इसके अलावा झंडा मुशर्रफपुर में भी पुलिया का निर्माण कार्य थम गया है।

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले के सभी 24 विभागों के अवर अभियंता हड़ताल में शामिल हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें