फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिनेश शर्मा बने जिला संगठन के चुनाव अधिकारी

Thu, 07 Nov 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा में संगठन के चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हाथरस निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को जिला संंगठन का चुनाव अधिकारी बनाया गया है, इनकी देखरेख में ही अब बूथ, मंडल और जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसको लेकर आगामी नौ नवंबर को एक बैठक और कार्यशाला भी होगी, जिसमें मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी के नाम भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने कुछ दिन पहले ही जिला महामंत्री पुनीत गोयल और प्रफुल्ल सारस्वत को जिला सह चुनाव अधिकारी बनाया था। वहीं, जिलाध्यक्ष पद को लेकर अभी तक करीब 12 से अधिक नाम चर्चाओं में हैं, जिन्होंने गुपचुप तरीके से वरिष्ठ पदाधिकारियों के यहां दौड़ लगानी भी शुरू कर दी है। हालांकि, नामांकन दाखिल करने के दौरान ही नामों को लेकर सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी। संगठन के चुनाव का पूरा जिम्मा जिला चुनाव संगठन अधिकारी पर ही रहेगा। यही कारण रहा कि दिनेश शर्मा के नाम की घोषणा होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता तक लग गया।



भाजपा ने 600 सक्रिय सदस्यों की सूची चस्पा

सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें कम से कम 100 सदस्य बनाने वाले को पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया जाता है। जिले में अब तक ऐसे 600 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। इनकी सूची भी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर और अन्य पदाधिकारियों द्वारा चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट -

आगामी नौ नवंबर को एक बैठक और कार्यशाला होगी। इसमें मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम की घोषणा भी की जाएगी।

- नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें