फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में जर्जर बरात घर भरभराकर गिरा, दो गोवंश की मौत, बुलडोजर की मदद से दो घायल हालत में निकाले

Wed, 29 Jul 2026 09:53 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

असौड़ा गांव में बुधवार शाम जर्जर बारात घर गिरने से दो गोवंश की मौके पर मौत हो गई। दो घायल गोवंश को पुलिस ने उपचार के लिए भेजा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
मलबा हटाती मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले में थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा पुराने इंडियन बैंक के पास स्थित जर्जर व पुराना बरात घर बुधवार की शाम भरभराकर गिर गया। बरात घर के मलबे में दबकर इसमें बंधे दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों व बुलडोजर की मदद से घायल दोनों गोवंश को बाहर निकालकर उपचार के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव असौड़ा पुराने इंडियन बैंक के पास एक पुराना बरात घर जर्जर अवस्था में था। इसमें गांव के ही सोनू के चार गोवंश बांधे हुए थे। शाम के समय अचानक बरात घर गिर गया और इस दौरान चारों गोवंश मलबे में दब गए। बरात घर के गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई और सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण यहां एकत्र हो गए। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यहां बुलडोजर बुलाया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों व बुलडोजर की मदद से मलबे में दबे गोवंशों को बाहर निकाला। जिनमें दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई थी। गनीमत रही कि बरात घर गिरने के दौरान यहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने राहत बचाव का कार्य करते हुए ग्रामीणों व बुलडोजर की मदद से घायल दो गोवंशों को उपचार के लिए पशुअस्पताल भिजवा दिया था। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें