फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गुरुकुल के आचार्य को 20 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट

Mon, 20 Jan 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गुरुकुल वेद मंदिर आश्रम के आचार्य धर्मेंद्र शर्मा को साइबर ठगों ने 20 घंटे तक मनी लांड्रिंग का आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट कर आतंकित किया। पीडि़त ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आचार्य धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की, जिसने बताया कि वह मुंबई के नेहरू नगर पुलिस स्टेशन से बोल रहा है। आरोपी ने उन पर मुंबई में विदेश से मनी लांड्रिंग करने का आरोप लगाया। जिसने कहा कि इस मामले में सीबीआई के जरिए उनकी जांच की जा रही है। जिसे खुद सीबीआई चीफ सुबोध कुमार जैसवाल देख रहे हैं। आरोपी ने उनके मोबाइल पर ऑडियो कॉल के अलावा अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल भी की और जांच के नाम पर उन्हें लगातार आतंकित करता रहा। करीब 20 घंटे तक आश्रम में ही उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा गया और केस खत्म कराने के नाम पर रुपयों की मांग की गई। वहीं, उनके बैंक अकाउंट की जांच कराने, जेल भेजने की भी धमकी दी गई। जिस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अभी भी उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकी दी जा रही है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साइबर क्राइम और धोखेबाजी को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें