फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर सुरक्षा के हों कड़े इंतजाम : डीआईजी

Wed, 05 Mar 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति से संबंधित अभियोजन एवं निगरानी सेल की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने होली, नवरात्र और ईद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अभियोग चिन्हित कर प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में सड़क पर नमाज अदा न हो। इस दौरान एसपी ज्ञानंजय सिंह व एएसपी विनीत भटनागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें