ब्रजघाट। बुधवार की देर शाम करीब 60 वर्षीय महिला गंगानगरी पहुंची। जो काफी देर तक आरती स्थल और उसके आसपास घाट पर घूमती रहीं। जिसके बाद वह आरती स्थल की सीढि़यों पर जाकर बैठ गईं। अचानक महिला ने उठकर जैट्टी बैरिकेडिंग पर चढ़कर आत्महत्या के इरादे से गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की। लेकिन, तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि वह दिल्ली निवासी है। गृह क्लेश के कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दी गई है। जिनके आने के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।