फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सवा पांच बजे सिंभावली पुलिस सिखेड़ा अंडरपास के पास सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हापुड़ की तरफ से आ रहे कैंटर को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। रास्ता संकरा होने के कारण कैंटर चालक और उसके साथी उतर कर भागने लगे। पुलिस टीम को पीछा करते देखकर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश वसीम निवासी सिवालखास जनपद मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर वसीम के तीनों साथियों को भी पकड़ लिया। जिन्होंने अपने नाम समानू निवासी पिलखुवा, गुलफात, हासिम निवासी गांव पांचली खुर्द मेरठ बताए हैं। इनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, तेल चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि बदमाश शातिर हैं, जो हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने के साथ ही लूट की वारदात करते है। जनपद हापुड़ में बदमाशों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल वसीम का उपचार कराते हुए बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वहीं, कैंटर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें