फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जन आरोग्य मेले में डायरिया और वायरल बुखार के उमड़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी बढ़ने के कारण लोग बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। जन आरोग्य मेलों में रविवार को डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब साढ़े आठ सौ मरीजों में से 356 डायरिया और वायरल से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस मौसम में गलत खान-पान फूड पॉइजनिंग का कारण बन रहा है। जन आरोग्य मेलों की ओपीडी में रविवार को सबसे अधिक ऐसे ही मरीज आए। इन मरीजों में उल्टी, दस्त के साथ बुखार की समस्या थी। उपचार देने के बाद मरीजों को घर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि चर्म रोग, बीपी की समस्या भी बढ़ी है। सिर दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी भी परेशानी का सबब बन रही है। बच्चों में भी डायरिया का असर सबसे अधिक है। आंखों में एलर्जी और चुभन से मरीज परेशान हैं। इसके अलावा शिविरों में नियमित गर्भ की जांच कराने वाली मरीजों की संख्या भी अधिक रही। टीकाकरण के लिए भी बच्चों को इन कैंपों में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-इन बातों का रखें ध्यान-
-अधिक से अधिक पानी, जूस का सेवन करें।
-नींबू पानी का सेवन करते रहें।
-फास्ट फूड, तला-भुना खाना बंद करें।
-धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें, चश्मा पहनें।
-घर का भोजन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें