फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं मदद के लिए डायल करें 181

Wed, 28 Jun 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके उत्पीड़न संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन ने नई हेल्पलाइन की शुरूआत की है। हेल्पलाइन के माध्यम से जहां महिलाओं को आपातकाल में त्वरित सहायता मिल सकेगी, वहीं उनकी समस्याओं को निस्तारण के लिए काउंसलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट में 181 वुमन हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन का उद्घाटन करते हुए एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह सेवा काफी कारगर साबित होगी। घरेलू हिंसा या किसी भी विषम परिस्थितियों में कोई भी महिला या युवती टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर सकती है।

हेल्पलाइन की कॉल लखनऊ से संचालित होगी। विषम स्थिति में महिला द्वारा कॉल करने की स्थिति में रेस्क्यू वैन मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी। रेस्क्यू वैन में एक प्रशिक्षित महिला सुगमकर्ता के साथ महिला पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा इस हेल्पलाइन के माध्यम से घरेलू हिंसा और इसी प्रकार के अन्य मामलों में काउंसलिंग भी दी जाएगी। काउंसलिंग के लिए जिले में तीन महिलाओं रूबी रानी, नेहा श्रीवास्तव और सोनिया को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें