हापुड़। भाकियू भानु के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के एक कार्यकर्ता पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिए जाने के मामले में 15 फरवरी को एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार अधाना ने बताया कि संगठन के एक कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी एसपी हापुड़ से वार्ता की थी। लेकिन मुकदमा वापस नहीं हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप की उपस्थिति में धरना होगा।