संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में नाली और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड से प्रस्ताव भी पास करा लिया है। इन कार्यों पर करीब 54.46 लाख रुपये खर्च होंगे।
पालिका द्वारा 4.55 लाख से फ्री गंज रोड पर डॉ थरथानी के पास नाले का निर्माण, 7.43 लाख से मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में मदनलाल के मकान से पप्पू के मकान तक सड़क पर जीएसबी का कार्य, 3.74 लाख से मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी की विभिन्न गलियों में नाली, पुलिया व सड़क मरम्मत आदि, 9.94 लाख से मोहल्ला मोती कॉलोनी में जावेद अली गली, हनीफ गुड्डू वाली गली व मुस्तकीम वाली गली में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 8.88 लाख से मोहल्ला चाहकमाल में नाली व सड़क मरम्मत और 9.94 लाख से पालिका के ईदगाह रोड पक्काबाग पुराना बाजार आदि स्थानों पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगा। इसके अलावा 9.98 लाख से शहर की विभिन्न सड़कों पर आवश्यकतानुसार रोड से मार्किंग का कार्य कराया जाएगा।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि 15वें वित्त और राज्य वित्त से अलग-अलग कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बोर्ड बैठक से भी इन विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है।