जारी कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से रामलीला मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। 1:50 बजे वहां से स्टाफ कार से रवाना होकर 1:55 बजे लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचेंगे। उनका वहां 2:30 बजे तक रहने का कार्यक्रम है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल पिलखुवा पहुंचकर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के किशनगंज, गांधी रोड स्थित आवास जाएंगे। वहां परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
जारी कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से रामलीला मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। 1:50 बजे वहां से स्टाफ कार से रवाना होकर 1:55 बजे लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचेंगे। उनका वहां 2:30 बजे तक रहने का कार्यक्रम है। इसके बाद 2:30 बजे विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना होंगे। 2:35 बजे रामलीला मैदान हेलीपैड पहुंचकर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से नोएडा के लिए रवाना होंगे।
उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एएसपी विनीत भटनागर, सीओ मुनीष चंद्र, कोतवाल मनोज बालियान समेत अधिकारियों ने रामलीला मैदान पहुंचकर हेलीपैड की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लज्जा रानी गर्ग का मंगलवार को निधन हुआ था। बुधवार को फगौता में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम यात्रा में विधायक और भाजपा से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। जिला मीडिया प्रभारी अमित टांक ने उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी।