उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को खड़खड़ी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते विकास त्यागी। स्रो
हापुड़। गांव खड़खड़ी में आयोजित होने वाले महोत्सव में इस बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। महोत्सव के संयोजक व राष्ट्रीय कवि विकास विजय त्यागी की ओर से लखनऊ आवास पर जाकर दिए निमंत्रण को उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है।
महोत्सव के संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि हर साल खड़खड़ी महोत्सव मनाया जाता है। इस बार यह महोत्सव और अधिक रोचक और आकर्षित करने वाला रहेगा। संचालन समिति के संरक्षक राम किशोर त्यागी ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को पहले से अधिक विराट एवं भव्य स्वरूप दिया जाएगा। महोत्सव को श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज का सानिध्य भी मिलेगा।
संस्था के अध्यक्ष निखिल त्यागी ने बताया कि खड़खड़ी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक चेतना का महापर्व बनेगा। प्रदेशभर से विशिष्ट अतिथियों, साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों व हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों की सहभागिता इस महोत्सव में होगी।